May 19, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2022। मेले के दौरान बड़े मंदिरों में होने वाले हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय नजर आया। श्रीडूंगरगढ़ के पूनरासर में लगने वाले विशाल मेले से पूर्व आज जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद, एसपी योगेश यादव व एसडीएम उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी, सीओ दिनेश कुमार, शेरुणा थानाधिकारी रामचन्द्र ढाका मंदिर पहुंचे। प्रशासन ने आगामी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया व हनुमान बाबा के दर्शन कर आरती में भाग लिया। पुजारी ट्रस्ट के महावीर बोथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुजारी ट्रस्ट के 25 से अधिक पुजारी दर्शन व्यवस्था में तैनात रहेंगे। ट्रस्ट के राजेन्द्र बोथरा व विनोद बोथरा सूरत से पहुंच चुके है। बता देवें मंदिर प्रांगण में 1 सितंबर से 3 सितंबर तक मेले का भव्य आयोजन होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशासन ने दिए जरूरी निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलेक्टर, एसपी, एसडीएम ने मेला व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।