






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2022। एक ओर हमारा कृषि प्रधान क्षेत्र राज्य का गौरव है वहीं दूसरी ओर यहां लगातार क्षेत्र के किसान कीटनाशकों के दुष्प्रभाव से अपनी जानें भी गवां रहें है। क्षेत्र के गांव बरजांगसर में आज माहौल गमगीन है और रणवीर सिंह राजपूत के घर मातम छाया है। रणवीरसिंह के 22 वर्षीय युवा पुत्र जुगलसिंह की कीटनाशक से मौत हो गई है। हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर तीन बजे युवक की स्प्रै चढ़ने से तबियत बिगड़ गई और परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर गए परंतु देर रात तीन बजे के करीब युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।



