May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2022। बीकानेर जिले में डीजे को सीज करने की कार्रवाईयों से डीजे संचालकों को हो रहें आर्थिक नुकसान से व्यथित डीजे संचालक आज विधायक गिरधारीलाल महिया के पास पहुंचे व ज्ञापन देते हुए महिया से रोजगार बचाने की गुहार लगाई। विधायक लोक सेवा केन्द्र पहुंचे डीजे यूनियन के तहसील अध्यक्ष हंसराज डेलू ने महिया से समस्याओं का निस्तारण करने व प्रशासन द्वारा डीजे सीज करने की कार्रवाई रुकवाने की मांग की। डेलू ने कहा कि डीजे संचालकों का यही रोजगार है और अगर ये कार्रवाई जारी रही तो डीजे संचालकों का रोजगार डूब जाएगा। विवाह समारोह में सीजन के दौरान ही काम नहीं करने दिया जा रहा है तो डीजे संचालक कैसे अपना परिवार पाल सकेंगे। बड़ी संख्या में यूनियन के सदस्यों ने डीजे संचालन की अनुमति दिलवाने की गुहार लगाई। विधायक महिया ने परिवहन मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला से दूरभाष पर वार्ता करके डीजे संचालन को लेकर प्रशासन द्वारा डीजे मालिकों के हितों के अनुरूप उचित गाइड लाइन जारी करने की बात कही। महिया ने ज़िले के प्रशासनिक अधिकारियों से भी वार्ता करके डीजे ज़ब्त करने की कार्रवाई रोकने और जल्द से जल्द उचित गाइडलाइन बनाकर डीजे के संचालन की अनुमति देने की बात कही। बता देंवे मंगलवार शाम श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के डीजे संचालकों ने सूडसर आवास पर विधायक महिया से मुलाक़ात कर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया था।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त खबरों के साथ आप पढें आम जन जीवन को प्रभावित करने वाली खबरें हर रोज सुबह केवल एक कॉलम में जिससे परेशानी के साथ नहीं सत्यता के साथ आप अपने काम की जानकारियों से जुड़ सकें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।