






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2025। क्षेत्र के प्रसिद्ध व लाखों भक्तों के आराध्य देव पूनरासर हनुमान जी मंदिर के पट आगामी रविवार दोहपर बाद बंद रहेंगे। श्रीपूनरासर हनुमानजी पुजारी ट्रस्ट के मंत्री महावीर बोथरा ने बताया कि 7 सितंबर 2025, रविवार को 12.50 मिनिट तक ही बाबा के दर्शन होंगे। उसके बाद चंद्र ग्रहण होने के कारण मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। जो अगले दिन 8 सितंबर, सोमवार की सुबह 6.30 बजे ही खुलेंगे। ये खबर पढ़ने के बाद हनुमान भक्तों तक जरूर पहुंचाए। जिससे वे आगामी रविवार को मंदिर जाने का कार्यक्रम हो तो परिवर्तन कर सकें और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ें।





