May 20, 2026
SDT_news-Recovered-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव डेलवां में बुधवार शाम आठ बजे से भक्तिरस की संगीतमय भजन गंगा बहने वाली है और मौका है गांव में सिद्धि विनायक व महर्षि पाराशर भगवान की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का। गांव के पारीक समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आज शाम आठ बजे सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें क्षेत्र के प्रख्यात सुंदरकांड गायक पंडित कैलाश सारस्वत सुमधुर आवाज में सुंदरकांड का पाठ करेगें। गांव के गिरधारीलाल मुकेश कुमार पुरोहित ने बताया कि आयोजन के तहत गुरूवार सुबह 7.30 बजे गांव के पारीक भवन से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी एवं 11.30 बजे हवन व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे बाद महाप्रसाद का आयोजन होगा। आयोजन के लिए ग्रामीणों में खासा उत्साह है तथा मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। यहां बड़ी संख्या में आस-पास के गांवों से भी समाज बंधु डेलवां पहुंच रहे है व आयोजन के साक्षी बनेंगे। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में भी पंडित कैलाश सारस्वत द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किए जाएंगे