May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-25 at 15.38.12

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2024। सिंधी समाज द्वारा आयोजित किए जा रहे सामूहिक 40 दिनों के कार्यक्रम झुलेलाल चालीहा के समापन अवसर पर रविवार को महा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है। प्रथम चरण में सुबह हवन के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई एवं दूसरे चरण में सम्मान समारोह के साथ संत कंवरराम भवन के विस्तारित निर्माण का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजन किया गया। समारोह का तीसरा चरण शाम छह बजे से नौ बजे तक संतों के प्रवचन एवं चौथा चरण में रात नौ बजे से बहराणा साहिब की प्रस्तुति होगी। सम्मान समारोह में सिंधी समाज के प्रदेश भर से अतिथि पहुंचें एवं कस्बे के प्रबुद्ध जन भी इसके साक्षी बने। कार्यक्रम में सिंधी समाज के संत जयपुर से साध मुकेश जी, सांभर से साध सन्नी जी, उज्जैन से सांई हरिराम जी व मोठुका से सांई लालचंद जी का सानिध्य रहा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं तीन बार विधायक रहें ज्ञानदेव आहुजा, विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष श्रीराम भादू, मोठुका सरपंच शंकरलाल सिंधी, सिंधी सेंट्रल पंचायत बीकानेर के जिलाध्यक्ष कमलेश सत्यानी, सिंधी पंचायत नोहर अध्यक्ष गोपीचंद सिंधी आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम प्रभावी संयोजन विशाल स्वामी ने किया एवं कार्यक्रम के दौरान सिंधी भवन में प्रथम तल के 13 कमरों, हाल, लिफ्ट, जनरेटर आदि का लोकार्पण झुलेलालजी के जयकारों के साथ किया गया।

हम शरणार्थी थे, पुरूषार्थी हुए और अब परमार्थी है, सिंधी संस्कृति पर गर्व – ज्ञानदेव आहुजा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हम सिंधी शरणार्थी थे फिर हम पुरूषार्थी हुए और अब हम परमार्थी बन गए है। हमें सिंधी संस्कृति पर गर्व है एवं सिंधी समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह सिंधी भाषा एवं संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाए। यह बात कही तीन बार के विधायक एवं हिंदुत्व के फायरब्रांड नेता ज्ञानदेव आहुजा ने। आहुजा रविवार को श्रीडूंगरगढ़ सिंधी समाज के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए एवं सिंधी युवाओं को संबोधित करते हुए सिंधी से हिंदी हुआ और हिंदी से हिंदू होने की बात कही। उन्होनें सिंधी होने से पहले एक सनातनी होने का गर्व करने एवं हिंदू धर्म, हिंदुस्तान के रक्षा, विकास के लिए आगे आने की बात कही। आहुजा ने सिंधी समाज को अखंड भारत का प्रमाण बताया एवं फिर से अंखड भारत के संकल्प के लिए जीने की बात कही। साथ ही 2035 तक पुन: अखंड भारत बनते देखने का भरोसा जताया। आहुजा ने हिंदू संस्कृति में महिलाओं को प्रत्येक स्वरूप में पूजने की बात कही एवं कोलकाता में हुई घटना का उल्लेख करते हुए एक सच्चे हिंदू द्वारा किसी भी परिस्थिति में महिलाओं का अपमान नहीं किए जा सकने की बात कही। उन्होने मां, पत्नी, बेटी, बहिन, बहू के रूप में महिलाओं का हर स्वरूप का सम्मान कर हमारे हिंदुत्व का सम्मान करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में इनसे पूर्व साध मुकेशजी ने भगवान झूलेलाल की कृपा से प्रत्येक व्यक्ति को सक्षम, सम्मानित एवं स्नेहशील बनने की प्रेरणा दी। विधायक ताराचंद सारस्वत ने सिंधी समाज को शहर के लिए प्रेरणीय बताया एवं कम संख्या में होकर भी संगठित व संस्कारित रहने वाला समाज बताया। विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सिंधी समाज को कर्मशील व व्यवहार शील समाज बताया। श्रीडूंगरगढ़ सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवणकुमार सिंधी ने स्वागत भाषण देते हुए सिंधी भवन के विकास के बारे में जानकारी दी व मंत्री अशोक वासवानी ने सभी का आभार जताया। सिंधी पंचायत नोहर द्वारा श्रीडूंगरगढ़ सिंधी पंचायत का अभिनंदन किया गया।

इनका हुआ सम्मान, ये रहे मौजूद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों के साथ-साथ भवन निर्माण में सहयोग देने वाले मोरवानी परिवार के पानमल मोरवानी, जयरामदास सिंधी किशनगढ़ के प्रतिनिधि निखिल रिझवानी, जयपुर प्रवासी रेवाचंद मोरवानी, रमेश कुमार टेवानी परिवार के प्रतिनिधि विनोद रिझवानी, रिझवानी परिवार के कन्हैयालाल रिझवानी, रमेश, प्रेम सिंधी विजयनगर, सुरेश पुत्र घनश्याम सिंधी, खटनानी परिवार के गोरधनलाल खटनानी, राजकुमार वली रमानी, वासवानी परिवार के अशोक वासवानी, गुरनाणी परिवार के श्रवणकुमार गुरनाणी, धामेजा परिवार के झामनदास धामेजा व साध मुकेश जी जयपुर का सम्मान समाज के संतों के सानिध्य में पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहुजा, श्रीडूंगरगढ़ विधायक तारांचद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार के हाथों किया गया। इस दौरान गिरधारीलाल, दुर्गाप्रसाद खटनानी, मुरलीधर संगवानी, खुशालदास जेठवानी, पानमल सिंधी, सुरेश भागवानी, गोपाल मोरवानी, कन्हैयालाल रिझवानी, लालचंद आलवानी, झामनदास धामेजा, रवि रिझवानी, विजय एलानी, रामकुमार खत्री, निखील रिझवानी, कारूमल सिंधी, रमेश कुमार संगवानी, विनोद रिझवानी, अशोक गुरनाणी, टीकमचंद धामेजा, जसवंत मोरवानी, कपिल धनवानी, भागचंद संगवानी, अर्जुनलाल मोरवानी, दिनेश धनवानी, जसंवती मोरवानी, जितेन्द्र गुरनाणी, अविनाश संगवानी, अनिल वासवानी, जतीन धामेजा, मनोज मोरवानी, जगदीश थदानी, नंदलाल वासवानी, नरेन्द्र गुरनाणी, बाबूलाल परवानी, दीपक जैसरानी, सुनील थदानी, विनोद रिझवानी,  सहित बड़ी संख्या में समाज के विशिष्ट जन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सिंधी समाज द्वारा पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक, हरिप्रसाद बाहेती, कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश स्वामी, श्रीगोपाल राठी, श्यामसुदंर पारीक, तुलसीराम चौरडिया, भंवरलाल भोजक आदि प्रबुद्धजनों का सम्मान भी किया गया। समारोह में समाज की महिला शक्ति ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संत कवंरराम भवन में लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि ज्ञानदेव आहुजा ने एकता सूत्र में बंधकर रहने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने सिंधी समाज को बताया प्रेरणीय।