






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2025। नेत्रदान, अंगदान व देहदान के लिए जागृति के लिए अनेक मंचो पर प्रयास किए जा रहें है। कस्बे में बुधवार सुबह 9.30 बजे 80 वर्षीय बुजुर्ग लूणकरण बोथरा का देहावसान हो गया। मनोज बोथरा की प्रेरणा से परिजनों दिवंगत के नेत्रदान का संकल्प लिया और श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ युवक परिषद से संपर्क किया। बता देवें परिषद पूर्व से ही अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन में नेत्रदान जागृति के लिए प्रयासरत है। तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा ने बताया कि परिवार के आग्रह पर तेयुप सरदारशहर से संपर्क किया गया। सरदारशहर में गत दिनों प्राणनाथ अस्पताल में आई डोनेशन बैंक की स्थापना की गई। सरदारशहर के पदाधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन से संपर्क किया। अस्पताल द्वारा तत्परता के साथ डॉक्टर रविंद्र के साथ आंखो को सुरक्षित डोनेट करवाने के लिए टीम रवाना की। डॉ रविंद्र की अगुवाई में दिवंगत लूणकरण बोथरा के नेत्रदान किए गए। इस दौरान नौलखा सहित तेयुप मंत्री अमित बोथरा, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया मौजूद रहें। नौलखा ने बताया कि समाज सहित अनेक प्रबुद्धजनों ने दिवंगत लूणकरण बोथरा की आंखे किसी के अंधेरे जीवन में उजाला कर देगी, की बात कहते हुए मानवता के हित में परिवार के योगदान को सराहा व आभार भी जताया। परिवार के मानक बोथरा, प्रवीण बोथरा, उत्तमचंद पुगलिया, गुलाब बोथरा उपस्थित रहें।





