May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-11-19 at 20.39.34

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवंबर 2023। किसी स्कूल में शिक्षक नहीं, या बिजली के लिए लड़ाई हो, पानी के लिए संघर्ष हो या अन्य किसी मुद्दे पर शासन प्रशासन से हक की लड़ाई में सदैव डॉ विवेक माचरा आगे रहें है। ये बात आज रालोपा प्रत्याशी डॉ विवेक माचरा के साथ उपस्थित समर्थकों ने उनकी जनसभाओं में कही। माचरा ने कहा कि क्षेत्रवासी अब युवा नेतृत्व का साथ देवें और संघर्षशील नेता चुनकर अपनी आवाज को विधानसभा में बुलंद करें। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों तक लगातार क्षेत्र के हर एक गांव में पहुंच कर संघर्ष की आवाज को बुलंद किया। बीकानेर ही नहीं जयपुर तक जाकर समस्याओं की आवाज उठाई है और इसी दम पर आज हर गांव में जनता का स्नेह व सहयोग मिल रहा है। माचरा ने अपने पक्ष में मतदान की अपील करते हुए आज क्षेत्र के गांव दुलचासर, गोपालसर में, देराजसर, सूडसर टेऊ, बादनूं, कुचौर, कुचौर आथूणी, नया गांव, साधासर, लालमदेसर छोटा, लालमदेसर बड़ा, बिदासरिया, मसूरी पहुंचे। अनेक स्थानों पर रैली के रूप में उनका काफिला पहुंचा और चुनावी सभाओं का आयोजन किया। सभी गांवो में ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत सम्मान किया। बड़ी संख्या में रालोपा समर्थक सभाओं में उपस्थित रहें और माचरा को मतदान देने का आश्वासन भी दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रालोपा की सभाओं में भी उमड़ रहें युवा व ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ विवेक माचरा ने मांगे संघर्ष के नाम पर वोट।