






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 23 दिसम्बर 2021। क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनेरू में बुधवार को प्रधान पति केसराराम गोदारा पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों की मांग पर गांव के विद्यालय में बच्चों के लिए दो हॉल का निर्माण करवाने की स्वीकृति दी। गोदारा ने प्रधान कोटे से 10लाख रुपये की राशि की घोषणा करते हुए कहा कि शिक्षा प्रसार के लिए कांग्रेस सरकार कोई कोर कसर नहीं रख रही है। इस दौरान ग्रामीण जुगल मेघवाल, रामेश्वर मेघवाल, गिरधारी मेघवाल सहित अनेक ग्रामीणों उपस्थित रहें। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा और कांग्रेस नेता केसराराम गोदारा का आभार व्यक्त किया।



