May 20, 2026
banner[1]-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2024। एक साधारण किसान ने बस में मिले हजारों रूपए के साथ पर्स मालिक को पर्स लौटा कर आम आदमी में ईमानदारी होने की मान्यता को प्रबल कर दिया है। जेतासर निवासी गणेशाराम पुत्र आसुराम गोदारा स्वास्थ्य संबंधी किसी कारण से बीकानेर जा रहें थे। उन्हें बस में एक पर्स मिला। पर्स में कोई फोन नबंर नहीं था परंतु एक स्लीपर बस का टिकिट था। गणेशाराम ने उसी टिकिट से पर्स मालिक का पता किया गया। पर्स मालिक मांगूसिंह शेखावत निवासी पार्वतीसर, सालासर अपने व्यापार के संबंध में रतनगढ़ से बीकानेर जा रहा था। मांगूसिंह का पर्स बस में गिर गया और गणेशाराम के फोन से वह श्रीडूंगरगढ़ लौट कर आए। मांगूसिंह ने बताया कि पर्स में करीब पांच हजार रूपए, उसकी गाड़ियों की आरसी व अन्य पहचान संबंधी जरूरी डॉक्यूमेंट थे। पर्स मिलने से वे बड़ी मुसिबत से बच गए है। उन्होंने गणेशाराम का आभार जताते हुए कहा कि आज के समय में भी ऐसे उदाहरण पेश करने वाले लोगों का हम अभिनंदन करते है। गणेशाराम ने सिद्धि विनायक ई मित्र में पर्स लौटाया तो यहां उपस्थित विजय कुमार धनवानी सहित विभिन्न लोगों ने तालियां बजाकर किसान का आभार किया।