






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2024। हड्डी व जोड़ रोग से जूझ रहें लोगों के लिए काम की खबर तुलसी सेवा संस्थान में होगा हड्डी व जोड़ रोग के लिए नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन होगा। संस्थान के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मोहित बंसल अपनी नि:शुल्क सेवाएं देंगे। शिविर में प्रात: 9.30 बजे से 2 बजे तक रहेगा। गांधी ने बताया कि सभी प्रकार के फैक्चर का इलाज, कमर व कंधो के दर्द, घुटनों के दर्द का इलाज, सभी जोड़ों और हड्डी के दर्द का इलाज, जोड़ में इंजेक्शन लगाना, पलास्टर, कुल्हा प्रत्यारोपण, कुल्हा प्रत्यारोपण, घुटना प्रत्यारोपण, जन्मजात टेडे पैरों का इलाज, दूरबीन द्वारा घुटने की गद्दी का ऑपरेशन व रस्सी का ऑपरेशन, गठिया रोग का इलाज, बिना टांके के हड्डी का ऑपरेशन, घुटने व कुल्हे का अत्याधुनिक तकनीक से सफल इलाज के लिए रोगी मिल सकते है। गांधी ने बताया कि अस्पताल में ही अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर में सभी तरह के हड्डी के ऑपरेशन करने की सुविधा भी उपलब्ध है।



