






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2025। कीटनाशक के असर किसान पुत्र अकाल मौत का शिकार हो गया। आड़सर पुरोहितान की रोही में 25 वर्षीय रामसिंह पूनियां पुत्र सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। युवक के भाई रामस्वरूप पूनियां ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि वे अपने खेत में परिवार सहित रहते है और काश्त करते है। 12 मई दोपहर एक बजे उसका भाई रामसिंह लाईन में स्प्रे कर रहा था। उस समय अचानक उसका फोन आया कि कीटनाशक से उसकी तबीयत खराब हो गई है। परिजन उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ईलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई रामावतार को सौंप दी है।



