






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2025। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीकानेर के निर्देशानुसार वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 24.05.2025 को न्यायालय परिसर श्रीडूंगरगढ़ में होगा। तालुका कोर्ट सचिव जगदीश चौधरी ने बताया कि लोक अदालत एक ऐसा मंच है जहां विवादों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाता है। यह एक वैकल्पिक विवाद निवारण प्रणाली है जो न्यायालयों में लंबित मामलों को तेजी से और कम खर्च में सुलझाने में मदद करती है। लोक अदालत में ऋणियों के डिफाल्टर खातों के निपटान, सामान्य धाराओं में रजामंदी, पारिवारिक मामलों के निपटारे सहित अनेक मामलों का निपटाए किया जाएगा।




