


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2024। आईपीएल की तर्ज पर श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार आयोजित हो रही श्रीडूंगरगढ़ प्रीमीयर लीग का फाईनल मैच एवं समापन समारोह शुक्रवार को होगा। दोपहर तीन बजे फाईनल मैच शुरू होगा जिसमें टीसीसी राईडर बिग्गा एवं बीकानेर टेलर्स आमने सामने होगें। इस दौरान अतिथि भी मौजूद रहेगें व पुरस्कार वितरण भी समारोहपूर्वक किया जाएगा। इस आयोजन का लाईव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। आप भी इस मैच को देखने के लिए टाइम्स के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/sridungargarhtime?mibextid=ZbWKwL को लाईक एवं फोलो जरूर करें।




