May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2024। कस्बे में झंवर बस स्टैंड के निकट स्थित रिको इंण्डस्ट्ररियल एरिया के दस नम्बर प्लाट पर बिकाजी इण्डस्ट्रीज में गत 6 जनवरी को अज्ञात चोरों ने दीवार फांद कर करीब 95.40 क्विंटल मूंगफली दाना चुरा लिया। इस संबध में पीड़ित ऊपनी निवासी फेक्ट्री मालिक कानाराम जाट ने गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी फैक्ट्री में मूंगफली दाना निकालने के दौरान हुई दाल के कट्टे रखे हुए थे। उसने 6 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे फैक्ट्री पहुंच कर देखा वहां पड़े 212 कट्टों में भरी 9540 किलो मूंगफली दाना दाल पड़ी थी। उसने फेक्ट्री के पीछे जाकर देखा तो 8-10 जनों के पैरों के निशान दिखे एवं मूंगफली दाल भी बिखरी हुई मिली। अज्ञात चोरों ने पीछे से करीब 250 फीट तक कट्टो को कंधों पर ढो कर वहां से तीन पिकअपों में डाल लिया एवं चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जांच एएसआई रविन्द्रसिंह करेगें। कानाराम ने पुलिस को बताया कि उस दिन कोहरा बहुत ज्यादा था एवं रात में कोहरे के दौरान अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर करीब 6.5 लाख रुपए का मूंगफली दाना दाल ले गए।