May 19, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में डेलवां के विद्यार्थियों की मांग को प्रमुखता से उठाने के बाद क्षेत्र के अधिकारी व जनप्रतिनिधि तुरंत सक्रिय हुए। प्रमुख क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरि मौके पर पहुंचे व विद्यार्थियों से समझाईश की। कुलहरि ने विद्यार्थियों को प्रशासन व विभाग में शीघ्र कार्रवाई के लिए पत्र लिखकर क्रमोन्नति के लिए पूरे प्रयास करने का आश्वासन दिया।
छात्राओं ने अधिकारी को प्रधानाचार्य से ज्ञापन दिलवाया व शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। छात्राओं ने स्कूल के गेट पर जड़ा ताला खोला व करीब 3 घण्टे शिक्षण कार्य बाधित होने के बाद पुनः सुचारू विद्यालय प्रारंभ हुआ। स्कूल के स्टॉफ ने भीतर प्रवेश कर सीधे कालांश प्रारंभ कर विद्यार्थियों की शिक्षा कार्य शुरू करवाया। आरएलपी नेता विवेक माचरा ने शिक्षा मंत्री सहित विभाग के अधिकारियों से डेलवां के छात्र छात्राओं की मांग पूरी करने की पैरवी की। गांव युवाओं ने बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का एकजुटता से साथ दिया व शीघ्र कार्रवाई नहीं किए जाने पर उपखंड स्तर पर प्रदर्शन व घेराव करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं शामिल रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने गांव में ही 12वीं तक शिक्षा मुहैया करवाने की पुरजोर मांग उठाई, जिसका पूरे गांव ने समर्थन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरि मौके पर पहुंचे व समझाईश के बाद शिक्षण कार्य प्रारंभ करवाया।