May 19, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2021। जिलास्तरीय खो-खो खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन आज राउमावि लखासर में हुआ है। जिले भर से अंडर-17 की 35 टीमें व अंडर-19 की 16 टीमें खेलने मैदान पर पहुंची है और उद्घाटन मैच सुजानदेसर व कांकड़ा के मध्य खेला गया। जिसमें सुजानदेसर की छात्राओं ने काकड़ा को हराकर प्रतियोगिता में पहली जीत का शंखनाद किया। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए छात्राओं को उच्च खेल का प्रदर्शन करने की बात कहते हुए हौसला बढ़ाया। सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिले के खिलाड़ियों का गांव में स्वागत किया। पूर्व सरंपच लक्ष्मणराम खिलेरी, उपसरपंच सज्जन सिंह सहित अनेक ग्रामीण समारोह में मौजूद रहें।

गांव में खेलों के विकास के लिए 15 लाख की घोषणा की गोदारा ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में लखासर गांव में खेलों के प्रति रुझान अधिक है व यहां खेल प्रेमियों की लगातार खेलों के विकास के प्रयास की मांग रही है। आज प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने उद्घाटन सत्र में लखासर में खेल मैदान की चार दीवारी के लिए 10 लाख रूपए व खेल सामान रखने के लिए कमरे का निर्माण करवाने के लिए 5 लाख रूपए की राशि प्रधान कोटे से देकर निर्माण करवाने की घोषणा की है। प्रधानाचार्य राजीव श्रीवास्तव व पीटीआई कांमा जांगिड़ ने गोदारा के इस सहयोग के लिए सभी खिलाड़ियों की ओर से उनका आभार प्रकट किया। श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का भी आभार प्रकट किया व खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की प्ररेणा दी। सभी बालिकाओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। बता देवें लखासर की छात्रा टीम ने खो खो में पूर्व में भी कई प्रतियोगिताओं में विजय हासिल की है जिससे गांव के खेलप्रमियों को अब इस प्रतियोगिता में भी विजय की उम्मीदें बंधी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर प्रधान कोटे से 15 लाख की राशि से गांव में खेलों के विकास में निर्माण के लिए घोषणा की गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधानाचार्य राजीव श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया व खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी खिलाड़ियों ने समभाव से खेलने की सामूहिक शपथ ली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर में जिले भर से 51 बालिका टीमें खो-खो खेलने पहुंची है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केसराराम गोदारा ने मैच का उद्घाटन किया, उद्घाटन मैच में सुजानदेसर ने काकड़ा को हराया।