May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितबंर 2022। मंगलवार को बाजार से घर जाते हुई बालिका के गले से चैन छीन कर भागने वाले आरोपियों का वीडियो सामने आया है। अगर किसी को इन लूटेरों की पहचान हो तो वे तुरंत पुलिस को जानकारी देवें। बता देवें कस्बे के आड़सर बास से दो बालिकाएं अपने घर जा रही थी और एक की चप्पल टूट जाने पर वह झुक कर उसे ठीक करने लगी। तभी दो बाइक सवार आए व गले से सोने की चैन तोड़ कर भागने लगे। बालिका ने बहादुरी से दोनों का पीछा किया और बाइक के पीछे भी दौड़ी परंतु कुछ कदम आगे ही युवकों ने बालिका को धक्का देकर गिरा दिया। पुलिस को वहीं किसी के घर में लगे कैमरे मिले है जिससे वीडियो लिया गया है व आप सभी रिकॉर्डिग ध्यान से देखें और युवकों की पहचान हो तो पुलिस को जरूर बताएं।