






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितबंर 2022। ऋषि पंचमी पर आज राखी का त्योहार मनाया गया। बहनों ने भाई की लंबी उम्र के लिए पूजा कर कहानी सुनी व भाईयों की कलाई पर राखी बांधी। क्षेत्र में माहेश्वरी समाज, पुष्करणा समाज, दाधीच ब्राह्मण समाज, पारीक समाज, कायस्थ समाज सहित अनेक नागरिकों ने ऋषि पंचमी को राखी मनाई है। भाईयों ने बहनों को उपहार दिए व घरों में खुशीयां व पर्व का माहौल नजर आया।














