May 21, 2026
IMG-20250424-WA0053

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2025। इस बार रबी की फसलों के भाव मंदे ही रहे है एवं ऐसे में अच्छे भावों के इंतजार में गांव पूनरासर के किसान ने चार महिनों की खेती से उपजे अनाज को रोक कर भंडारण कर रखा था। लेकिन गुरूवार दोपहर बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से उसके छपरे में लगी आग ने लाखों रुपए का अनाज जला कर खाख कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनरासर निवासी गोपनाथ सिद्ध अपने टयुबवैल पर ढाणी में रहता है एवं रबी की फसल को निकाल कर छपरे में भंडार कर रखी थी। गुरूवार दोपहर करीब 2.30 बजे लगी आग ने उसके निकाल कर रखे हुए 10 क्विंटल ईसबगुल, 5 क्विंटल जीरा, 10 क्विंटल गेंहू और 12 क्विंटल सरसों की फसल को जला कर खाख कर दिया। इस फसल की आज की बाजार कीमत करीब 3 लाख से अधिक की थी। आग में फसल के साथ साथ कृषि यंत्र भी जल कर खाख हो गए है। गोपनाथ ने इस संबध में प्रशासन को रिपोर्ट देते हुए मुआवजे की मांग की है।