






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2023। विधानसभा क्षेत्र के गांव लिखमीसर उत्तरादा में आज विधायक गिरधारीलाल महिया ने नवनिर्मित उपस्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन किया। विधायक महिया ने गांव के जनप्रतिनिधियों व नागरिकों के साथ फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर भवन का लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने उपस्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण के लिए 41 लाख की राशि राज्य सरकार से स्वीकृत करवाकर कार्य पूर्ण करवाने पर विधायक का साफा एवं फूल मालाएं पहनाकर सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा व सड़क व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार कार्य करने का राज्य सरकार स्तर से प्रयास किए है। जिससे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हरेक गांव-ढ़ाणी में अंतिम छोर तक बैठे आमजन तक मूलभूत सुविधाओं में अत्यंत विस्तार हुआ है। विधायक ने गांव में संपन्न करवाए गए विकास कार्यों के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। समारोह में सरपंच राधा देवी, सरपंच प्रतिनिधि केशूराम नायक डॉ. आयूष जानूं, उपसरपंच रामचंद्र भूंवाल, पूर्व सरपंच सहीराम मेघवाल व भागीरथ भूंवाल, भगवान माली, उदाराम भूंवाल, लूणाराम जाखड़, सुखराम भूंवाल, आदूराम ज्याणी, भंवर भूंवाल, दूदाराम भूंवाल, लिछूराम भूंवाल, रूघाराम नायक, सुखराम, परमेश्वर जाखड़, लूणाराम मेघवाल, कानाराम नायक, रामलाल ज्याणी, दानाराम ज्याणी, भंवरलाल सारण, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




