May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2025। क्षेत्र में पिछले चार दिनों से आई तेज गर्मी के कारण जनजीवन खासा अस्त व्यस्त हो गया है। गर्मी के कारण चिकित्सालयों में लू लगने एवं उल्टी दस्त के रोगियों की भीड़ भी बढ़ रही है एवं गुरूवार को तो गर्मी के कारण एक महिला राह चलते गश खाकर हाईवे के नाले में गिर गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचें गरीब सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने संभाला एवं नाले से निकाल कर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कित्तासर निवासी 75 वर्षीया पारादेवी सहू शाम करीब पांच बजे हाईवे पर अपने घर की और जा रही थी। तभी गश खाकर हाईवे के किनारे बने नाले के अंदर गिर गई। श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय से वृद्धा को बीकानेर रैफर किया गया।