






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौरक्षार्थ अपने प्राणों की आहूती देने वाले क्षेत्र के लोकदेवता एवं जाखड़ कुल के कुलदेवता वीर बिग्गाजी का चैत्र मेला बुधवार एवं गुरूवार को सम्पन्न हुआ है। बिग्गाजी को धोक लगाने देश भर के विभिन्न क्षेत्रों से बुधवार शाम को मंदिर पहुंचें श्रृद्धालु गुरूवार सुबह धोक लगाकर लौटने शुरू हो गए है। बिग्गाजी के शीशदेवली धाम रीड़ी एवं धड़देवली धाम बिग्गा में बड़ी संख्या में श्रृद्धालु पहुंचें है। यहां गुरूवार सुबह हवन में आहुति के साथ ही बाबा के धोक लगा कर नारीयल एवं पताशे का प्रसाद चढ़ाया गया व गौधन रक्षा की कामना किसान परिवारों ने की। धोक लगाने वाले श्रृद्धालुओं ने मनोकामनाएं झंडी बांध कर अपने परिवार के कल्याण की कामनांए भी दादा बिग्गाजी के समक्ष रखी। इस दौरान बिग्गा में निर्मित क्षेत्र के सबसे बड़े एवं भव्य मंदिर प्रांगण में अखंड भंडारा भी आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में आमजन ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर प्रांगण में मेले की अस्थाई दुकानों में लोगों ने खरीददारी भी की एवं कार्यकर्ता सेवा में जुटे रहे। मेले के भव्य फोटो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए एडवोकेट रणवीरसिंह खिची ने उपलब्ध करवाएं है, आप भी घर बैठे करें वीर बिग्गाजी के दर्शन।












