May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सुबह से दर्द और दु:ख का माहौल अब आंदोलन में बदलता नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह हुए हादसे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अब मृतका के परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर दिया है। परिजन सहित अनेक लोग पुलिस थाने के सामने हाईवे बंद करने का प्रयास कर रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजे दुर्घटना करने वाली कार में सवार लोगों को भी चोटें आई थी एवं पुलिस ने ही उन्हें चिकित्सालय में लाकर उपचार करवाया था। लेकिन शाम तक भी गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में रोष फैल गया एवं उन्होनें थाने पहुंच कर हाईवे जाम कर दिया है। इस दौरान थानाधिकारी इंद्रकुमार समझाईश कर रहे है एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाने की बात कह रहे है। मृतक महिला के परिजन हाइवे बंद करने के लिए सड़क पर लेट गए और कई वाहन भी टेढ़े लगा दिए। कुछ ही मिनटों में हाइवे पर वाहनों की कतारें लग गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर आवागमन रोका, जता रहें विरोध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क पर लेट गए प्रदर्शनकारी, वाहन भी लगाए टेढ़े, बंद किया हाइर्व पर आवागमन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर कुछ ही देर में लगी लंबी कतारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में थाने के सामने एकत्र हुए लोग, जता रहें है विरोध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर लगी वाहनों की कतारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर लगा लंबा जाम, सड़क के दोनों ओर बैठे प्रदर्शनकारी।