May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितम्बर 2024। मंगलवार सुबह दो पैदल जातरूओं को कुचलने की घटना में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर पुलिस थाने के सामने नेशनल हाईवे को जाम किए हुए एक घंटा बीत गया है। एक घंटे में जाम नेशनल हाईवे पर घूमचक्कर पार कर चुका है एवं किलोमीटर से अधिक लंबी लाईनें वाहनों की लग गई है। जाम में फंसे वाहनों, बसों में सवारियां खासी परेशान हो रही है। वहीं दुसरी और थाने के सामने सीओ निकेत कुमार, सीआई इंद्रकुमार, तहसीलदार राजवीरसिंह कडवासरा द्वारा जाम खुलवाने के प्रयास जारी है। समझाईश का दौर चल रहा है लेकिन लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल हाइवे पर लगाए गए जाम को गुगल मैप ने भी दर्शाया। लगातार बढ़ रहा है जाम
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थाने के सामने लगी भारी भीड़, जता रहें आक्रोश।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। सीओ निकेत पारीक, थानाधिकारी इंद्रलाल, तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा कर रहें है समझाईश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गिरफ्तारी की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे के दोनों और वाहनों में सैंकड़ो यात्री हुए परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी इंद्रकुमार कर रहें समझाईश।