






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टुबर 2021। प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान क्षेत्र में अतिक्रमित भूमियों के भी पट्टे बनने की आस में नित नए विवाद खडे हो रहे है। ऐसा ही देखने को मिला कस्बे में सरदारशहर रोड़ पर एक भूंखड़ पर अतिक्रमण करने के प्रयास के दौरान। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव ऊपनी निवासी हनुमान पुत्र खेमाराम ब्राह्मण ने गांव रीडी निवासी लालचंद पुत्र तुलछाराम एवं अन्य दो जनों के खिलाफ जरीए इस्तगासा मुकदमा दर्ज करवाया है।
जिसमें हनुमान ने पुलिस को बताया कि उसने 2011 में एक प्लॉट खरीदा था और प्लाट की चारदीवारी कर उसमें घर के निर्माण हेतू ईंटें व पत्थर भी रखे हुए थे। लेकिन आरोपियों ने उसके भुखण्ड पर अतिक्रमण करने की नियत से गत 3 सितंबर को सुबह के वक्त 3:00 बजे वहां लगा लोहे का गेट उतार कर चोरी कर लिया। उसके पडौसियों ने रोका तो आरोपियों ने धमकाया। पुलिस ने जरीए इस्तगासा आए इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया है एवं जांच हैडकांस्टेबल आवड़दान को सौंपी गई है।



