May 20, 2026
पत्नी को लेने गया ससुराल, पहुंचा सलाखों के पीछे, पढ़ें खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव गुंसाईसर बड़ा में अपने ससुराल आए दामाद को बड़े ससुराल जाना पड़ गया। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि लाछड़सर निवासी 27 वर्षीय सुमेरमल जाट का ससुराल श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव गुंसाईसर बड़ा में है ओर शनिवार शाम को वह अपनी पत्नी को लेने गुंसाईसर बड़ा पहुंचा। लेकिन उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था एवं इस कारण पत्नी ने जाने से मना कर दिया। इस पर सुमेरमल उत्तेजित हो गया एवं झगडा करने लगा तो ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर हैडकांस्टेबल सुरेश कुमार को मौके पर भेजा एवं उत्पात मचाने के आरोप में दामाद को उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। रात भर सलाखों के पीछे गुजारने के बाद आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।