






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2022। खेतों में बनी ढाणियों में तपती गर्मी में आग लगने से क्षेत्र के किसानों को खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। गांव रिड़ी निवासी डूंगरराम जाट ने बाडेला की रोही में बालूराम जाट का खेत काश्त के लिए ले रखा है। गरीब काश्तकार का परिवार आज अपने भाई के बेटे की बान बैठने के अवसर में भाग लेने गांव आया। मंगल गीतों के बीच परिवार में मायूसी छा गई जब दोपहर एक बजे ढाणी में आग लगने की सूचना मिली। परिवार के सभी सदस्य खेत की ओर भागे परन्तु तब तक ढाणी जलकर नष्ट हो गई। काश्तकार डूंगरराम के भतीजे गिरधारीलाल ने बताया कि उसके चाचा ने दो झोंपडो में पूरी गृहस्थी बसाई हुई थी जिसमें सोने चांदी के गहने, लाखों की नगदी, अनाज, राशन, कपड़े, बर्तन, बिस्तर, घरेलू सामान, खल चुरी, चारा सभी कुछ जलकर नष्ट हो गया है। सरपंच हेतराम जाखड़ ने बताया कि प्रशासन से किसान की मदद के लिए प्रयास किया जाएगा।










