May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2020। बुधवार सुबह आस पास की खास खबर में जिले के पांचू थाना क्षेत्र से खबर आई है जिसमें एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आयी हैं। पांचू में एक पेड पर प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली हैं।
प्रेमी युगल ने भादला रोही के कुमडे के पेड़ पर फांसी लगायी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पांचू थाने की टीम मौके पर पहुंचकर दोनो शवो को सीएचसी की मोर्चरी मे रखवाया हैं। हालांकि अभी तक फांसी लगाने के कारणो का पता नहीं चल पाया हैं। पुलिस जांच में जुटी हैं।