






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2023। किसानों के लिए बड़ी खबर मौसम विभाग की ओर से आई है। विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी करते हुए 23 मार्च से 25 मार्च के बीच फिर से तेज हवा के साथ बरसात होने व ओले गिरने की संभावना जताई है। जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिकल सर्कुलेशन सिस्टम बन रहा है जिसके कारण बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में 23 से 25 मार्च तक तेज हवा चलने के साथ बरसात और कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। किसानों की चिंता व परेशानी इससे बढ़ सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 25 मार्च की शाम से बरसात का दौर थम जाएगा और 26 मार्च से मौसम साफ होने के साथ ही गर्मी बढ़ने लगेगी। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की उत्तरादी रोही में करीब एक दर्जन गांवो में बीती रात ओले गिरने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। पूरे अंचल में बरसात हुई और तेज हवाएं चली जिससे एकत्र की गई फसलें भी बिखर गई है वहीं अनेक किसानों की ईसबगोल फसल शत प्रतिशत खराब हो गई है।



