May 20, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में धूमधाम से गणगौर पूजन के आयोजन संपन्न हो रहें है। घर घर युवतियों व महिलाओं में पूजन का उत्साह नजर आ रहा है वहीं महिला वर्ग दिनभर गणगौर आयोजन में व्यस्त है। अलसुबह से युवतियां दूब लेने निकल पड़ती है और पूजन करती है। दोपहर में बनोरा निकाले जा रहें है वहीं शाम को भी धूप आरती कर गणगौर को मनाया जा रहा है। युवतियां योग्य वर की कामना कर रही है वहीं नवविवाहिताएं अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए पूजन में भाग ले रही है। बड़े बच्चे भी पूजन में शामिल हो गए है और हल्दी व मेंहदी के अनेक आयोजन गली गली हो रहें है। नीचे दिए गए फेसबुक लिंक पर क्लिक करके सुने सुदंर गणगौर गीत 

https://www.facebook.com/100063778070450/posts/653577846778145/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चूनड़ी पहनकर उल्लास के साथ महिलाओं ने गाए गीत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड नम्बर 27 में युवतियों ने पारंपरिक परिधान पहन कर किया गणगौर पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव इंदपालसर में तेजपाल सिंह के घर बालिकाओं ने गणगौर को लगाई हल्दी, किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 18 में भींवराज सारस्वत के घर हो रहा है गणगौर पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने लगाई गणगौर को हल्दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में भागीरथ सोनी के घर बालिकाओं ने मनाया गणगौर की हल्दी का कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिझंराज सिंह राजपुरोहित के घर धूमधाम से हुआ गणगौर की हल्दी का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में महिलाओं व युवतियों ने रचाई हाथ में हल्दी और किया गणगौर पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां कर रही है सामूहिक गणगौर पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मिष्टी बोहरा और मयंक जोशी भी पीले वस्त्र पहनकर शामिल हुए गणगौर की हल्दी कार्यक्रम में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में गणगौर के हल्दी के कार्यक्रम का हुआ सुंदर आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने निकाला गणगौर का बनोरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास सीताराम नाई के घर मनाया गया हल्दी का उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे अंचल की युवतियों में गणगौर पूजन का उल्लास छाया हुआ नजर आ रहा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मनाया हल्दी का उत्सव, किया गणगौर का पूजन।