






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2023। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़,श्रीगंगानगर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, नागौर, सीकर, झुंझुनूं, सहित राज्य के अनेक हिस्सों में धूल भरी तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। हवा की गति 25-35 से 40-50 किलामीटर प्रतिघंटा हो सकती है तथा साथ ही हल्की वर्षा होने की संभावना भी जताई है। विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले तीन चार दिन प्रदेश के कई संभाग में मौसम बदल जाएगा और 48 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट आएगी। बता देवें शनिवार शाम भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी गांवो में धूलभरी तेज आंधी आई जिससे कई पेड़ उखड़े व छप्पर उड़ गए। कितासर में हल्की बरसात भी हुई।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आप भी पढे़ं शनिवार शाम श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का पूरा हाल, विभिन्न फोटो के साथ।
चली आंधी, उड़ी धूल, श्रीडूंगरगढ़ अंचल हुआ धूल धूसरित, देखें सभी फोटो के साथ खबर।



