






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2023। साईकिल लेकर निकला एक 14 वर्षीय किशोर घर नहीं लौटा और उसके परिजन बुरी तरह से परेशान हो रहें है। वार्ड 01 में सरदारशहर निवासी किशनलाल पुत्र लादुराम जाट ने बताया कि उनका नाबालिग पुत्र राकेश शनिवार को सुबह 11 बजे साईकिल लेकर घर से निकला। उसके मोबाइल पर कॉल करने पर फोन पड़ौसी मंगलसिंह राजपूत के बच्चों ने उठाया और उन्होंने बताया कि शनिवार को करीब डेढ़ बजे राकेश अपना मोबाईल व अपनी साईकिल हमारे घर छोड़कर गया था कहा था 3 बजे तक वापस आ जाऊंगा। राकेश के नहीं लौटने पर परिजनों ने छानबीन प्रारंभ की परंतु किशोर का कुछ पता नहीं चल पाया है। पिता ने पुलिस को गुमशुदगी देते हुए बताया कि किशोर का रंग गोरा व लम्बाई 4.5फुट है, स्लेटी रंग की पेंट व आसमानी रंग की टीशर्ट पहन रखी है। बता देवें राकेश का ननिहाल श्रीडूंगरगढ़ के गांव ठुकरियासर में है और ननिहाल के परिजनों ने भी उसके बारे में काई जानकारी होने पर सूचना देने की अपील पाठकों से की है। आप सभी किशोर के कहीं नजर आने पर मोबाईल नम्बर 8290139761 पर सूचना दे सकते है।




