May 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2023। एक महिला द्वारा थाने मे मुकदमा दर्ज करवाया गया और उस मुकदमे में राजीनामा करने की बात को लेकर आरोपी ने उसके बेटे के घर में घुसकर धमकाया व जान से मारने की धमकी दी। परिवादी ने थाने पहुंच कर एक ओर मुकदमा दर्ज करवाते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी है। कल्याणसर नया निवासी भोमाराम पुत्र रामेश्वरलाल नायक ने इसी गांव के खेताराम पुत्र फरसाराम व उसके बेटे लिच्छुराम के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई की रात करीब 11 बजे आरोपी घर में घुसे व गालियां देते हुए मारपीट पति पत्नी के साथ मारपीट की। आरोपियों ने मां द्वारा करवाया हुआ मुकदमा उठाने व राजीनामा करने के लिए धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी। परिवादी ने पुलिस से सुरक्षा मांगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को सौंप दी है।