






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवंबर 2022। ननिहाल आई एक नाबालिग को आरोपी युवक दुबारा ले भागा है। नाबालिग रतनगढ़ तहसील के एक गांव की निवासी है तथा आरोपी बीदासर तहसील के गांव का है। बालिका के चाचा ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाते हुए बताया कि बालिका अपने ननिहाल कस्बा श्रीडूंगरगढ़ में आई हुई थी। बालिका सोमवार 14 नवंबर को सुबह से लापता है। परिजनों ने बीदासर थाने के गांव ढंढेरू बीदावतान निवासी चैनाराम नायक व चार पांच साथियों पर शक जताकर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। आज परिजन थाने पहुंचे व नाबालिग को ढूंढने की मांग की है। परिजनों ने सभी युवकों के फोन नम्बर पुलिस को देते हुए जांच करने की मांग की है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक बालिका को 29 अक्टूबर 2022 को भी भगा ले गया था जिसकी लिखित में माफी भी मांगी थी परंतु अब युवक दुबारा भगा ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविन्द्र सिंह के सुपुर्द कर दी गई है।




