






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2022। अपनी शरारतों से परिजनों को हंसाने वाला एक 13 वर्षीय बच्चा शरारत के चलते परिजनों को आज चिंता में डाल गया। कस्बे के कालूबास वार्ड 37 निवासी बैंक आफ बडौदा के पूर्व कार्मिक जगदीश नाई का पौत्र ऋषि हर्षवाल अपने दोस्त के घर खेलने जाने का कह कर गुरूवार सुबह 7 बजे घर से निकला था और पूरा दिन बितने के बाद भी घर नहीं पहुंचा। ऐसे में बच्चे की बेहाल माँ एवं मुख्य लोग थाने पहुंचे एवं बच्चे को ढूंढने की गुहार लगाई। वहीं दूसरी और जयपुर प्रवासी उसके पिता निर्मल हर्षवाल जो खुद टाइम्स के पाठक है, उन्होने यह जानकारी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को दी तो बच्चे की फोटो को प्रकाशित करते हुए खबर लगाई गई। खबर के वायरल होते ही निर्मल के मित्रों ने श्रीडूंगरगढ़ में उसकी तलाशी अभियान शुरू किया एवं एक बार बच्चे को कालू रोड़ पर गौशाला के पास देखने की सूचना भी मिली। इस पर परिजन वहां पहुंचे तो बच्चा वहां नहीं मिला। टाइम्स के जागरूक पाठकों ने एक बच्चे को वहां घूमते हुए देखा एवं खबर में फोटो देख उसे पहचाना एवं पकड़ कर घर पहुंचाया। बच्चे के घर पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली एवं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की टीम का आभार जताया। आप फोटो में भी देखें गुमशुदा बच्चे के पिता द्वारा टाइम्स को एवं जागरूक पाठकों को दिया गया धन्यवाद संदेश।




