






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2024। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरूवार को संसद में वित्तीय बजट 2024-25 का बजट पेश किया है। उन्होंने अनेक खास घोषणाएं की और श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि केंद्र सरकार का बजट समावेशी व सर्वस्पर्शी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शी नेतृत्व की झलक इस बजट में स्पष्ट नजर आ रही है। बजट किसान, युवा, जरूरतमंद एवं महिलाओं को केंद्र में रखकर मनाया गया है। देश की आजादी के अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और अर्थव्यवस्था की दृष्टि से सक्षम व सशक्त भारत को और समृद्ध बनाने में ये बजट सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि बजट में सर्वप्रमुख बातें जो उन्हें अति विशेष लगी वे है-
- मोदी सरकार में 1 करोड़ महिलाएं लखपति बनीं है। वहीं अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
- सर्वाइकल कैंसर के वैक्सीनेशन,
- मातृ और शिशु देखरेख के लिए योजनाओं का बढ़ावा,
- 9-14 साल की लड़कियों का टीकाकरण,
- इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा,
- 50 साल के लिए 1 लाख करोड़ के ब्याज मुक्त ऋण,
- लक्षद्वीप के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा,
- 40 हजार सामान्य रेल कोच का वंदे भारत जैसे कोच में बदलाव,
- रूफटॉप सोलराइजेशन से एक करोड़ परिवारों को प्रत्येक महीने 300 यूनिट निःशुल्क बिजली,
- 1000 से ज्यादा नए एयरक्राफ्ट के ऑर्डर जैसे निर्णयों से देश में सुखद बदलाव आएंगे, ऐसा हमें विश्वास है।
- देश के हर गरीब को पक्का मकान मिले, इस उद्देश्य से मोदी सरकार 3 करोड़ मकानों के लक्ष्य के करीब है और अगले 5 सालों में दो करोड़ अतिरिक्त मकानों का निर्माण कार्य शुरू करने का प्रण कमजोर वर्गों के उत्थान व कल्याण को समर्पित है।
- केन्द्र सरकार का फोकस सिर्फ चार जातियों पर हैं। ये चार जातियां हैं – महिला, गरीब, युवा और किसान।
को बताया उन्होंने कहा कि बजट सभी वर्गों की उन्नति, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र की आर्थिक प्रगति को समर्पित है। विधायक ने जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।
कांग्रेस ने बताया वोट बैंक प्रभोलन का बजट बताया, चुनावी बजट, उठाई श्रीडूंगरगढ़ के लिए मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता विमल भाटी ने इसे पूर्णतया चुनावी बजट बताया। भाटी ने कहा कि युवाओं के रोजगार को दरकिनार किया गया है। मोदी का वोट बटोरने पर ध्यान रहा है और आमजन की जरूरत को अनदेखा किया गया है। वहीं अमृत भारत स्टेशन में श्रीडूंगरगढ़ को शामिल नहीं कर क्षेत्र के साथ अन्याय किया गया है। ओवर ब्रिज को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया जबकि क्षेत्र की मांग है और लंबे समय से इसके लिए लंबा आंदोलन भी चला। टैक्स स्लेव में कोई बदलाव नहीं किया है और प्रेट्रोलियम के दामों को लेकर आमजन की राहत की उम्मीद को तोड़ दिया गया है। युवा कांग्रेस नेता हरिराम बाना ने कहा कि केंद्र सरकार ने आमजन भावनाओं को अनदेखा कर सरकार ने विकसित भारत की योजनाओं के नाम पर गरीब भारत को भूला दिया है। कृषि व किसान के लिए कोई योजना नहीं दी गई है। बिजली पूरी देने के लिए कोई रोडमैप नहीं बनाया गया है।



