May 20, 2026
10-octttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 फरवरी 2024। क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की पूजन विधि में सिद्धहस्त पंडित विष्णुदत्त शास्त्री द्वारा भागवत कथा वाचक के रूप में नई आध्यात्मिक यात्रा आज प्रारंभ की गई है। श्रीडूंगरगढ़ में धोलिया रोड पर स्थित शिव धोरा प्रागंण में संगीतमय भागवत कथा का सप्तदिवसीय भक्तिमय आयोजन दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। व्यास पीठ पर विराजित पंडित विष्णुदत्त शास्त्री ने पहले दिन भागवत का माहात्म्य बताया। शास्त्री ने कहा कि भागवत भक्त को हर एक प्रकार के सांसारिक भय से मुक्त करती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के ये सात दिन मंगलमय है और श्रद्धालुओं को पूरी श्रद्धा से भगवत चर्चा सुनकर चिंतन मनन करते हुए कल्याण प्राप्ति के पथ पर अग्रसर होना चाहिए। कथावाचक ने कहा कि संसार में जिसके पास जो होता वह दूसरो को वही देगा उसी प्रकार ठाकुरजी की चर्चा व कथा श्रवण से भक्त का जीवन कल्याणकारी बनेगा। उन्होंने कहा कि ज्ञान और वैराग्य के बिना भक्ति संभव नहीं और भक्ति के बिना कल्याण संभव नहीं है। कथा के प्रथम दिन अनेक श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे और पांडाल में भजन “हमारो धन राधा श्री राधा” गाया गया तो श्रद्धालु खूब झूमे। शाम 4 बजे भागवत भगवान की महाआरती व कीर्तन के साथ आज की कथा पूर्ण हुई। इससे पूर्व सुबह 10 बजे मंत्रोच्चार के साथ दधिमथी माताजी मंदिर से बैंड बाजे और मंगल कलश लेकर मातृशक्ति कथा स्थल तक यात्रा के रूप में पहुंची। बता देवें शुक्रवार को दूसरे दिन की कथा दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगी। आज की कथा का लाइव देखने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करें- https://www.youtube.com/live/zNiGc2HuYJY?si=X7GcOhhUNeiQtPjh

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंडित विष्णुदत्त शास्त्री द्वारा भागवत कथा का वाचन प्रारंभ किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा सुनने आए श्रद्धालु, कल 12 बजे होगी प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दधिमती माताजी मंदिर से निकली कलश यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यात्रा जयकारों के साथ पहुंची कथा स्थल तक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमाणी परिवार कालूबास ने अपने घर पर कथा का लाइव देखा टीवी पर, आप भी जुडे लाइव कथा से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के Kapila Swami यूटयूब चैनल पर।