May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-08-14 at 7.14.57 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2023। आजादी की पूर्व संध्या पर विधायक गिरधारीलाल महिया ने गांव शीतलनगर में 41 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया। यहां विधायक ने नवनिर्मित उपस्वास्थ्य केन्द्र के भवन, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शीतलनगर में 12 लाख की राशि से नवनिर्मित कक्षा-कक्ष, सभाकक्ष मय बरामदा, टीनशेड एवं शौचालय के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। राउप्रावि के प्रांगण में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीण मौजूद रहें। ग्रामीणों ने साफा एवं फूलमालाओं से विधायक का सम्मान करते हुए आभार जताया। महिया ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के छोटे-छोटे गांवों की बुनियादी आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखते हुए कार्य किए गए है। महिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से गांवों को सिर्फ़ राजनीतिक लाभ के तौर पर इस्तेमाल करके मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर काम नहीं किया गया। परंतु अब आमजन की उम्मीदों के अनुसार ही विकास कार्य करवा कर सैंकड़ों ग्रामीणों को राहत दी गई है। समारोह में ग्रामीणों ने गांव में 12वीं तक विद्यालय क्रमोन्नत करवाने, एक ट्यूबवेल का निर्माण करवाने की मांग रखी। विधायक ने दोनों मांगो के लिए सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

ये रहें मौजूद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में पूर्व प्रधान भागूराम सहू, एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य, क्रय-विक्रय चैयरमेन तुलछीराम गोदारा, उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण, सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, कुंतासर सरपंच ओंकारमल नायक, कीतासर बीदावतान सरपंच सांवरमल मेघवाल, सरपंच प्रतिनिधि भंवर पूनियां, पूर्व सरपंच नारायणनाथ सिद्ध, रतनसिंह राठौड़, समुद्रसिंह, हुकमाराम डूडी, लक्ष्मणराम खिलेरी व त्रिलोक मेघवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोडाराम तर्ड़, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश नायक, प्रतिनिधि नत्थाराम रेवाड़, बीसीएमओ जसवंत बेनीवाल, एक्सईएन जे.पी.अरोड़ा, किसान सभा के मोहन भादू, गोपाल भादू, मुखराम गोदारा, सहकारी समिति अध्यक्ष तोलाराम चोटिया व प्रतापसिंह, माकपा नेता सोम शर्मा, हुकमाराम, खुमाराम, सहीराम जाखड़ सहित चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग का स्टाफ व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।