August 29, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2022। क्षेत्र में बुधवार सुबह कोहरे और सर्दी से लोगों की कंपकंपी छूट गई और दिनभर सूर्य देवता का प्रभाव खास नजर नहीं आया। सर्द हवाओं व कोहरे के बीच सुबह नागरिक कामकाज के लिए निकले। शीतलहर का प्रभाव आगामी एक सप्ताह तक रहेगा और मौसम विभाग ने शीतलहर का असर थोड़ा कम होने सहित फिलहाल सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं करने की बात कही है। राज्य में सबसे कम तापमान फतेहपुर में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। विभाग के अनुसार मौसम खुलने से दिन में धूप निकलेगी, जिससे दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने 13 जनवरी के लिए अलवर, झुंझुनूं और सीकर जिले में शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। चूरू सहित कई जिलों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। वहीं बाड़मेर, डूंगरपुर को छोड़ को छोड़कर सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे है। आज अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, धौलपुर और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान में 1 से 2.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेतों में नजर आने लगा है खूबसूरत नजारे। (फोटो- हरिकिशन जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में कोहरे के कारण सुबह 10 बजे तक सूर्य निष्प्रभावी रहा। (फोटो- शिवलाल नैण)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में देर तक छाया रहा कोहरा, चली ठंडी हवाएं। (फोटो- गौरीशंकर तावनियां)