May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2022। बेनिसर भोजास मार्ग पर लखासर निवासी कुशलाराम मेघवाल का शव मिलने के बाद गिरफ्तार आरोपी चाचा डालूराम मेघवाल को आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। शेरुणा एसएचओ रामचंद्र ढाका ने बताया आरोपी का दो दिन की पीसी रिमांड का समय पूरा होने पर आज न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में बीकानेर जेल भेज दिया है। बता देवें डालूराम ने कुल्हाड़ी के वार से कुशलाराम की हत्या कर दी थी। बाद में हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास भी किया। इसी मामले में आरोपी की पत्नी ने सोमवार सुबह आत्महत्या कर ली थी।