






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2022। क्षेत्र के सेरूणा थाने मेमं दहेज प्रताड़ना के पांच मुकदमे दर्ज हुए है। थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि बींझासर गांव निवासी धापू देवी ने मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस को बताया कि दहेज के लिए बंधाऊ, सरदारशहर निवासी अपने पति केसराराम, जेठ जेठाराम, मांगीलाल, सास चौथादेवी पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने व घर से निकाल देने का आरोप लगाया। दूसरा मुकदमा में सेरूणा गांव निवासी संजू स्वामी ने सारसर, सरदारशहर निवासी अपने पति योगेश, ससुर बाबूलाल, सास तारा देवी, जेठ दिनेश, ननद नानू देवी, ज्याना देवी, राधेश्याम, रुक्मणदास पर विवाह के बाद से ही कम दहेज का ताना देने, लगातार प्रताड़ित करते हुए मारपीट करने व घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। तीसरा मुकदमा किस्तूरी देवी पुत्री गुमानाराम जाट निवासी राजेडू ने गिरवरसर, सुजानगढ़ निवासी अपने पति विजय कुमार पर दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। चौथा मुकदमा सरिता पुत्री नारायण दास निवासी बापेऊ ने तेजा कॉलोनी नोखा निवासी अपने पति शिवलाल स्वामी पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पांचवा मुकदमा विनोद पुत्री दुलाराम बावरी निवासी बापेऊ ने कोडासर हीरावतान, सुजानगढ़ निवासी अपने ससुराल के रेवंतराम, भागीरथ, हीराराम, मघी देवी, हनुमान, लालूराम, दीनदयाल, बाबूलाल पर दहेज के लिए तंग परेशान करने व घर से बाहर निकाल देने का मामला दर्ज करवाया है।



