May 21, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2023। सोमवार को उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरुकता संगठन के कार्यकर्ताओं को घर घर पालसिये लगाने व आमजन को चिरंजीवी योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करने की भोलावन दी। चौधरी ने कहा कि नागरिक संवेदनशील बने और परिवार व प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाए। चौधरी ने संगठन के बारे में जानकारी ली और संगठन के कार्यों की सराहना की। संगठन के सदस्यों ने उपखंड अधिकारी का फूल मालाओं से व साफा पहना कर स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार बिनायकिया ने उपखंड अधिकारी से क्षेत्र में पेयजल समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सरला आचार्य, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भारती व्यास, जिला अध्यक्ष मोहम्मद अली, पवन आसोपा, कैलाश व्यास, ऋतिक खत्री सहित सदस्य उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संगठन के सदस्यों ने उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी का सम्मान किया।