May 21, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2020। उम्र का 18वां पड़ाव पूरा करते ही ग्रेज्युशन के प्रथम वर्ष की छात्रा अपने परिजनों से पराई हो गयी और श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में अपने परिजनों के साथ नहीं जाने की बात पर अड़ गई। मजबूरी में पुलिस ने युवती को उसकी इच्छा अनुसार उसके प्रेमी के साथ भेजा। मामला कुछ यूं है कि बीकानेर निवासी युवती गत दिनों अपने ननिहाल श्रीडूंगरगढ़ के कालुबास में आई थी और यहां से अचानक से गायब हो गई थी। युवती के मामा ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में 3 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। श्रीडूंगरगढ पुलिस ने युवती को बीकानेर से दस्तयाब कर लिया है और श्रीडूंगरगढ थाने लेकर आए जहां युवती ने बीकानेर निवासी वाल्मिकी युवक के साथ रहने के लिए लिव इन रिलेशनशिप के कागज पेश किए। युवती के परिजनों ने समझाईश का प्रयास किया परन्तु युवती ने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया और युवक के साथ चली गई। बताया जा रहा है कि वह युवक युवती के साथ ही पढ़ता था और लंबे समय से दोनो सम्पर्क में थे, 18 वर्ष की आयु पूरी करते ही यह कदम उठा लिया। युवती के इस कदम से परिजन खासे आहत हैं।