May 21, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2020। क्षेत्र के गांव पूनरासर के राजीव गांधी सेवा केंद्र में आज उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी ने जनसुनवाई का आयोजन किया। ग्रामीणों ने चौधरी के सामने एसबीआई मैनेजर द्वारा किसानों से सेटलमेंट होने के बाद भी किसान की भूमि नीलामी निकाल देने की शिकायत करते हुए बैंक के प्रति खासा रोष प्रकट किया। चौधरी ने इस बारे में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। चौधरी ने ग्राम स्तर कर्मचारियों से ग्राम पंचायत की आबादी भूमि के बारे में विचार विमर्श किया। ग्रामीणों ने बंद पड़े पुराने ग्राम पंचायत भवन को खुलवाने की मांग की। चौधरी ने कोरोना काल मे ग्रामीणों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की बात कही व सरकारी गाइडलाइन का पालन करने के हेतु कहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत पूनरासर में राजीव गांधी सेवा केंद्र में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी ने कोविड से सुरक्षा के लिए मास्क पहनने की हिदायत दी।