May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसंबर 2021। पूरा अंचल कड़ाके की ठंड की चपेट में है और 2022 का नया साल भी कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में जकड़ा प्रारंभ होगा। हालांकि बुधवार को क्षेत्र में धूप खिली जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने से राहत मिली परन्तु शाम को ठंडी हवा ने मौसम में ठंडक भर दी। प्रदेश भर में चल रहा बारिश का दौर बुधवार को थम गया व अब 2 जनवरी तक शीतलहर का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 2 जनवरी तक प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। इससे न्यूनतम पारे में 2-4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। शीतलहर का सर्वाधिक असर सीकर, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, झुंझुंनू, अलवर, जिलों के कई हिस्सों में रहेगा।