May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसम्बर 2021। बुधवार देर शाम 2 जने बीच बाजार आपस में झगड़ रहें थे उसी दौरान गश्त पर निकले हेड कांस्टेबल आवड़दान ने उन्हें गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। आवड़दान ने बताया कि कस्बे के टेक्सी स्टैंड पर दीपक कुमार व अजीज आपस में झगड़ रहें थे और उनसे समझाईश करने पर भी नहीं माने तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को उपखंड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से 10-10 हजार की जमानत पर दोनों को रिहाई दी गई।