






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2024। आपणों संघ ध्वजाबंध धारी के पदयात्री गुरूवार को रामदेवरा पहुंचकर बाबा के वंशज गादीपति राव भोमसिंह तंवर से मिले और उन्हें श्रीडूंगरगढ़ आने का न्यौता दिया। संघ के मुख्य सहयोगी बबलू माली, संघ संचालक केके जांगिड़, व्यवस्थापक धर्मचंद तावणियां, कोषाध्यक्ष बनवारी स्वामी, सदस्य भंवरलाल सारस्वत ठुकरियासर, राकेश स्वामी तंवर से मिले और आशीर्वाद लिया। केके जांगिड़ ने बताया कि भोमसिंह ने शीघ्र ही श्रीडूंगरगढ़ आने का आश्वासन दिया। जांगिड़ ने बताया कि संघ की दूसरी फेरी की यात्रा सकुशल पूरी हुई व पदयात्रियों ने जयकारों के साथ गुरूवार सुबह बाबा के दर्शन किए। सहयोगी बबलू माली ने संघ की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए संघ द्वारा ट्रस्ट बनाकर सेवा कार्य करने की प्रेरणा दी।



