May 19, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में बालिका के खोने की खबर प्रकाशन के साथ ही शुक्र है बालिका मिल गयी है। बालिका बॉम्बे कॉलोनी सरदारशहर रोड की ओर एक खेत के पास खड़ी थी और सुमित शिक्षण संस्थान के रामनिवास धायल ने बालिका को देखा व उसे पूछताछ की। बालिका कुछ बोल नहीं पाई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हैड कांस्टेबल सुरेश गुर्जर व उनकी टीम तुरन्त मौके पर पहुंची। गुर्जर ने टाइम्स की मदद से बालिका के परिजनों से संपर्क किया। परिजन बालिका को लेने पहुंच गए और पुलिस ने बालिका को सकुशल परिजनों को सौंप दिया। मौके पर पुलिस सहित पाठक रामनिवास धायल, बालिका के पिता आसिफ मुगल व परिजनों ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का तहे दिल से आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी समाचारों के लिए आज ही जुड़ें एकमात्र प्रामाणिक व विश्वसनीय न्यूज ग्रुप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित आस पास की खास खबरों से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिका के मिलने की सूचना पुलिस ने परिजनों को टाइम्स की मदद से दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हैड कांस्टेबल सुरेश गुर्जर की टीम ने मौके पर पहुंच कर बालिका को परिजनों के सुपुर्द किया।