May 19, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2021। क्षेत्र के गांव रिड़ी में आज नए पंचायत भवन निर्माण की नींव पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने रखी। गोदारा ने इस मौके पर प्रधान सावित्री देवी गोदारा की ओर से भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की। इस मौके पर गांव के बुजुर्ग ग्रामीणों ने सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने गोदारा का स्वागत किया व भवन निर्माण करवाने के लिए आभार प्रकट किया। गोदारा ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के विकास को कांग्रेस सरकार ने नई गति दी है और कांग्रेस लगातार जनसेवा में जुट कर नए कीर्तिमान बनाएगी। जाखड़ ने सभी ग्रामीणों के आशीर्वाद से गांव का विकास करवाने की बात कहते हुए सभी का आभार जताया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए तथा गोदारा व जाखड़ को शुभकामनाएं दी।